पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया द न्यू सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया द न्यू सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन
गढ़वा:
शहर के नाहर चौक स्थित द न्यू सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि गढ़वा जैसे क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का खुलना आम लोगों के लिए बड़ी सौगात है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि द न्यू सिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम एवं प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिलेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मानव सेवा के इस कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि द न्यू सिटी हॉस्पिटल 24×7 आपातकालीन सेवा, आईसीयू, एनआईसीयू, मातृत्व सेवाएं, पैथोलॉजी जांच, फार्मेसी सहित कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में अस्पताल के संचालक, चिकित्सकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।