पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे

0
b96fdd8c-3ab9-4290-bf92-465a5a098b5c

रांची – पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह ‘सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन’ के फुटबॉल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जो कि ओरमांझी में आयोजित होगा। फिलहाल वह रेडिशन ब्लू होटल से ओरमांझी के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *