पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह 2024 दिनांक 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक चलाया जा रहा |

0
b6972704-ae11-4bfe-95b4-5c0b6c68b2fe

गढ़वा:- राष्ट्रीय परिवहन विभाग द्वारा पूरे देश में सड़क सुरक्षा माह 2024 दिनांक 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक चलाया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहे हैं,ताकि सब दुर्घटनाओं में कमी की लाई जा सके, साथ ही चालकों को जागरूक किया जा सके । इसी निमित जिला परिवहन कार्यालय गढ़वा द्वारा लगातार स्कूल कॉलेज में, मीडिया के माध्यम से, सोशल मीडिया के माध्यम से, जागरूकता अभियान चला रहा है साथ ही सड़कों बैनर और पंपलेट से चलाया जा रहा है ।बताया जा रहा है किकि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे करें,सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कमी किया जा सकता है ।यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा के सदस्यों ने वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है, के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अपील किया कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें और सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु परिवार एवं छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करें। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी छात्राओं एवं शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया।उन्होंने कहा ऐसी गलती न करें और कड़ा रुख अपना कर अपने परिवार को भी सुरक्षा का पाठ पढ़ाये। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन सबको देखते हुए सभी तरह के नियमों का पालन नियमित रूप से किया जाएं तो भविष्य उज्जवल हो सकती है| इसके साथ हिट एंड रन एवम गुड समरितन के बारे मे बतलाया गया इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्राओ को बांटा गया*
Good Samaritan के बारे में अवगत कराया गया जैसे मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन Hour अस्पताल पहुचाने में वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 2,000/-(दो हजार) रूपये मात्र नगद के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ताकि किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
*इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके और लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवम इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तर पूर्वक बतलाया गया किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000(दो लाख ) एवम गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *