पनघटवा से होते हुए मिरचैया तक का सड़क माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी का देन है। धीरेंद्र

0
dfe23d50-8eba-440c-b2c8-37b6dbe43c73

पनघटवा से होते हुए मिरचैया तक का सड़क माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी का देन है। धीरेंद्र

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पनघटवा से टाटीदीरी होते हुए मिरचैया तक का सड़क माननीय मंत्री पेय जल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर के अथक प्रयास से हुआ है। उनको मैं रांची में जाकर आवेदन दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए यह सड़क स्वीकृति कराए हैं। जबकि अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड सहित गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में ऐतिहासिक सड़क का निर्माण चालू है जो की पूर्व की सरकार में एक भी सड़क नहीं बन रहा था। आज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की नेतृत्व में सरकार विकास के सभी क्षेत्र में बहुत सारे कार्य हो रहे हैं आज बिजली 18 से 22 घंटा मिल रही है यह संभव यही सरकार में हुआ है। माननीय विधायक जी भनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को छलावा कर रहे हैं। उन्होंने बाल चैरा पुल का भी शिलान्यास किए थे लेकिन पुल नहीं बना। बाल दाढ़ी भी बनवा लिए। पूर्व विधायक अनंनत प्रताप देव एवं झामुमो युवा नेता ताहिर अंसारी जी के आरोप लगाने से पहले अपने दामन को झांकना होगा वर्तमान विधायक आप खुद भ्रष्टाचार के आरोपी है जेल भी गए हैं। इससे पुख्ता सबूत और क्या हो सकता है। आज जो हमारे धुरकी प्रखंड में सड़क का सौगात मिला है एवं नल जल योजना का लाभ मिल रहा है तो इसका सेरेस माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी एवं भवनाथपुर पूर्व विधायक आनंद प्रताप देव जी एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *