पलामू उपायुक्त ने जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की

0
9c8efdc2-a8c1-4239-917c-15b1844ac9c1 (1)

पलामू उपायुक्त ने जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की

उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत जिला योजना कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की गयी.वहीं उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने एवं ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने एमएमसीएच के बाउंड्री वॉल के निर्माण की स्वीकृति दी.वहीं साहित्य समाज चौक स्थित केंद्र पुस्तकालय के परिसर में एक नया पुस्तकालय के निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की साथ ही डीएमएफटी फंड से छतरपुर में भी एक पुस्तकालय निर्माण की दिशा में डीडीसी को निर्देशित किया.इसी तरह छतरपुर व लेस्लीगंज में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने की योजना पर कार्य करने हेतु संबंधितों को निर्देश दिए.वहीं हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम हाउस के समीप तालाब निर्माण की भी स्वीकृति प्रदान की गयी.वहीं एक कस्तूरबा विद्यालय का जीर्णोद्धार कराने पर भी सहमति बनायी गयी.इसी तरह लेस्लीगंज में नाली निर्माण कराने जाने का भी निर्णय लिया गया.मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,नगर आयुक्त जावेद हुसैन,जिला योजना पदाधिकारी कुमार अविनाश,मत्स्य पदाधिकारी विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं,सहायक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *