पलामू – मुख्यमंत्री के परिभ्रमण को लेकर डीसी-एसपी ने स्थल का लिया जायजा

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का पलामू परिभ्रमण को लेकर उपायुक्त समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन ने बुधवार को नीलाम्बर-पीतांबरपुर में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को कई निर्देश दिये.उन्होंने संभावित कार्यक्रम स्थल में विधि व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का निदेश दिया.उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपते हुए इमानदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन करने का निदेश दिया.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए,चाक-चौबंद व्यवस्था के तहत आपकी योजना,आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की सफलता का निदेश सभी पदाधिकारियों को दिया.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दिन कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा.इस हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सूची सौंपना सुनिश्चित करें.इस अवसर पर सभागार में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार समेत अन्य जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे वहीं सभी बीडीओ-सीओ वर्चुअल मोड से जुड़े रहे.

You may have missed