पलामू में SSB जवान के घर चोरी, 15 लाख के गहने सहित नगद लूट ले गए अपराधी

0
d89395ca-e2dd-4cde-8599-898217292e53

पलामू में SSB जवान के घर चोरी, 15 लाख के गहने सहित नगद लूट ले गए अपराधी

पलामू – मेदिनीनगर शहर के वार्ड नंबर दो बैंक कालोनी में एसएसबी के जवान सूरज सिंह के घर में चोरी हो गई। घर में कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य पटना गए थे। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जवान सूरज की मां किरण सिंह जब अहले सुबह करीब 4 बजे पटना से लौटी तो घर का ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गई। भुक्तभोगी ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख से अधिक रुपए का आभूषण और करीब दो लाख रुपए नगद की चोरी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल का मुआयना किया और अनुसंधान शुरू कर दिया है। चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *