पलामू में सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल..

0
download (4)

पलामू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल पलामू। जिले के पांकी-डालटनगंज मुख्य मार्ग पर बानदूबार गांव में सोमवार रात दो बाइक की टक्कर में दुकानदार की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

अरुण पांकी थाना क्षेत्र के बूढाबार के निवासी थे। वे सोमवार रात बर्तन दुकानदार बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच उनकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सुडी के नवल किशोर शर्मा, विवेक कुमार और बबलू कुमार जख्मी हो गए। घायलों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए विवेक कुमार को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

पांकी के थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की है। घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां अरुण सोनी को मृत पाया गया जबकि अन्य जख्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमआरएमसीएच रेफर किया गया। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इसके अलावा जिले के लेस्लीगंज के जैतुखाड के मुन्ना सिंह का पुत्र रंजन कुमार सड़क हादसे में जख्मी हो गया। वह मोटरसाइकिल से था और मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर एक ट्रक की पीछे से अंदर घुस गया था। आनन-फानन में उसे एमआरएमसीएच, मेदिनीनगर ले जाया गया। उसकी स्थिति गंभीर को देखकर रात में ही रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह और टीओपी वन प्रभारी ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *