पलामू में रंगदारी-धमकी के खिलाफ कार्रवाई: राकेश सिंह ने प्रशंसा की

आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को मजदूर नेता सह अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी(रा) पलामू राकेश कुमार सिंह ने पलामू आरक्षित अधीक्षक श्रीमती रेशमा रमेशन से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ प्रदान कर पलामू में व्यापारियों को प्रिंस खान द्वारा मांगे गए रंगदारी एवं धमकी के विरुद्ध कानून संगत मुहिम चलाकर प्रिंस खान के धमकी बज शूटरों की गिरफ़्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजने का काम किए हैं जो पलामू जिला प्रशासन एवं पुलिस की कर्मठता एवं तत्परता पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर प्रिंस खान को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो पलामू में कानून व्यवस्था की मजबूती प्रतीत होती है जिससे पलामू जिला पूर्ण रूप से गौरवान्वित महसूस कर रहा है इसके लिए लोजपा एवं पलामू की जनता की ओर से आभार एवं बधाई। राकेश सिंह ने कहा कि प्रिंस खान जैसे अपराधियों को हमारा पलामू कभी भी स्वीकार नहीं करेगा और ना ही किसी प्रकार का सहयोग करेगा कुछ छूट भैया अपराधी भले ही इस गतिविधि में सन्नलिपत है जोकि जेल के सलाखों के पीछे चले गए हैं परंतु पूरा पलामू की जनता मजदूर किसान नौजवान पलामू जिला प्रशासन के साथ सदैव खड़ी है और इस तरह का अपराधीकरण समाज में उत्पन्न नहीं होने देगी यह पूर्ण विश्वास है और लोग जनशक्ति पार्टी पलामू इस उद्देश्य से जनता एवं जिला प्रशासन के साथ है। मौके पर भरत द्विवेदी, विवेक सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे।