पलामू में मनाया गया महिला किसान दिवस उत्सव

0

पलामू में मनाया गया महिला किसान दिवस उत्सव

कृषि कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देश पर आज
आत्मा सभागार में महिला किसान दिवस उत्सव मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील महिला कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी ने महिला कृषकों को योजना में सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालन में महिलाओं का योगदान काफी सराहनीय रहता है। जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने पलामू जिला में उद्यान विकास योजना से संबंधित बातों को रखते हुए उद्यानकी फसलों पर जोर दिया। उन्होंने बताया की आज के दिन महिलाएं मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर हो रही हैं, जो काफी सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित महिला कृषकों को बताया की उद्यान से संबंधित सभी योजनाओं में महिला किसान कैसे शामिल हो, इसपर गौर करने की जरूरत है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रवीण राज ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के मद्देनजर मोटे अनाज की खेती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज जैसे ज्वार, मडुवा, बाजरा, मक्का इत्यादि की खेती में कम मेहनत और ज्यादा मुनाफा है। इसमें सिंचाई की भी कम आवश्यकता होता है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित महिला कृषकों में उत्कृष्ट कृषि कार्यों के लिए तीन महिला प्रगतिशील किसान मेदिनीनगर प्रखंड की सुकनी देवी, नावा बाजार प्रखंड की श्वेता कुमारी एवं सतबरवा प्रखंड की महिला किसान लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *