पलामू में होगी इंडिया गठबन्धन की जीत – राहिल राज

0

पलामू में होगी इंडिया गठबन्धन की जीत – राहिल राज
दिन सोमवार को पाटन प्रखंड और पड़वा प्रखंड में पलामू लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइयां जी का सघन दौरा हुवा। जिसका नेतृत्व पाटन छतरपुर विधानसभा के युवा नेता सह राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राहिल राज उर्फ प्रकाश राम, बीस सूत्री अध्यक्ष उमा सिंह जेएमएम अध्यक्ष रंजीत सिंह, पाटन प्रखंड अध्यक्ष रहमतुल्ला अंसारी ने किया। लोगो को संबोधित करते हुवे ममता भुइयां जी ने कहा कि आज पलामू में बेरोजगारी, पलायन,अकाल,महंगाई, शिक्षा,स्वास्थ्य सब स्तर गिरा हुवा है। हमे मौका दीजिए इन सब चीजों पर हम काम करेंगे और पलामू संसदीय क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे।
पाटन और पंडवा वासियों को संबोधित करते हुवे राहिल राज ने कहा कि यह चुनाव देश को बदलने का चुनाव है। संविधान, आरक्षण खतरे में है इसीलिए वर्तमान सरकार को देश से हटाना जरूरी है। दौरा के क्रम में कजरी,बटसारा, सखुवा,हुरूहसा,नौडीहा,साधपुर, कुंदरी, कुड़वा, अमवा, पकरी,किशुनपुर,मनिका, लोइंगा, आंग्रा,कनौदी, नावा,जयपुर,दिपौवा,पचकेरिया, बनासो,बंजारी,बलगड़ा, पाटन बाजार, केल्हार, बैदा, मानहर पड़वा बाजार का सघन दौरा रहा। कार्यक्रम में सूरज मोची,राजेश रौशन,प्रमोद यादव,धर्मेंद्र साव, धनवंत चौधरी,शिवप्रसाद मेहता,मुस्ताक अहमद,सरताज खान,बसंत यादव,अभिराज रंजन,तालिब अंसारी,ओमप्रकाश साव, इंदल मेहता, अभय पांडे,मंटू कुमार,निर्भय सिंह,उपेंद्र मेहता,अगस्त तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *