पलामू में एक सौ छह मास्टर प्रशिक्षकों को मिला चुनावी प्रशिक्षण

0
3ce5e19a-1eb1-4701-830a-1bd7733be64c

पलामू एक सौ छह मास्टर प्रशिक्षकों को मिला चुनावी प्रशिक्षण

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पलामू श्री शशिरंजन के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु एक सौ छह मास्टर प्रशिक्षकों को समाहरणालय के ब्लाक ‘सी’ में प्रशिक्षण दिया गया।ये प्रशिक्षक सभी मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे।जिला प्रशिक्षक मनु प्रसाद तिवारी, परशुराम तिवारी, रामानुज प्रसाद, अजातशत्रु प्रसाद सिन्हा,अशोक सिंह व अमरेन्द्र पाठक ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में चुनाव आचार संहिता,ईवीएम का संचालन,प्रपत्रों का संधारण तथा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व त्रुटि रहित मतदान कराने की विस्तृत जानकारी दी गई।इसके पूर्व अपर समाहर्ता कुंदन कुमार एवं सदर एसडीओ अनुराग तिवारी के द्वारा बीडीओ व सीओ को पोस्टल बैलेट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया,मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के रामलखन राम,धनंजय कुमार सिंह व इन्द्रदेव राम मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *