पलामू में बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी कृष्णा प्रसाद गुप्ता को मारी गोली

0
Untitled

 पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। शनिवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार पलामू जिले के नौडीहा बाजार के कृष्णा प्रसाद गुप्ता उर्फ दुखन साव सूप-दौरी का कारोबार करते हैं। वे शनिवार की सुबह अपनी बाइक से रियप्पा सूप-दौरी खरीदने के सिलसिले में जा रहे थे।इसी दौरान खड़ार गांव के समीप बाइक सवार दो अपराधी आए और उन्हें गोली मार कर फरार हो गए। इन्हें कमर के पास गोली लगी है। डॉक्टरों के मुताबिक घबराने जैसी कोई बात नहीं है। फंसी गोली निकाल दी गयी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *