पलामू में अज्ञात युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, इलाके में सनसनी
पलामू।।पलामू में एक युवक को पत्थर से कुचकर हत्या कर दी गई युवक का पहचान नहीं हो पाई है यह मामला सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बोहिता गांव के तीन मुहान के दाहिने तरफ लेस्लीगंज जाने वाली सड़क के पास झाड़ी में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया गया।शव दोपहर दो बजे दिन में देखा गया। शव देखे जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
लेस्लीगंज थाना के एसआई सच्चिदानंद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पायी।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी प्रसाद, वकील सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। इधर, ग्रामीणों ने संदेह व्यक्त किया कि युवक की हत्या 24 घंटे पहले की गई होगी। शव से बदबू आने लगा था और फूलने भी लगा था।
मवेशी चराने वाले चरवाहों ने सबसे पहले शव देखा एवं गांव के लोगों को जानकारी दिया।
मृतक युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब लगती थी। शव के पास एक पत्थर भी मिला। उसमें खून लगा ॥ हुआ था। 25-30 फीट आगे गाना बजाने वाला मेमोरी कार्ड और चप्पल भी पुलिस ने बरामद किया हैं।युवक काले रंग का शर्ट तथा जींस पहना हुआ था।उसके गले में गमछा लटका हुआ मिला हैं।

