पलामू: मध्य विद्यालय खोहरी के पास अवैध हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
पलामू- गुप्त सूचना प्राप्त हूई की ग्राम- काराकाट के मध्य विद्यालय खोहरी के निकट एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ घुमते हुए देखा गया है। उक्त सूचना का वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए निर्देशानुसार सूचना के आलोक में वत्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई हेतू चैनपुर थाना के गश्ती टीम के द्वारा मध्य विद्यालय खोहरी के पास पहुँचे जहाँ एक व्यक्त संदिग्ध आवस्था में घुमते हुए पाया गया, जिसे गश्ती टीम के द्वारा पकड़कर कर पूछताछ किया गया तो पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम – मुख्तार आलम उर्फ मोकतार आलम, उम्र 22 साल, पिता- करमुद्दीन मियाँ, पता-ग्राम-बंदुआ, थाना-चैनपुर, जिला-पलामू बताये। पकड़ाये व्यक्ति का विधिवत् तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कमर से एक देशी निर्मित कट्टा बरामद हुआ जिसके चैम्बर में एक जिन्दा कारतूस लोडेड पाया गया। उक्त बरामद हथियार के बारे में कागजात की मांग करने पर उक्त व्यक्ति के द्वारा हथियार से संबंधित कोई वैद्य कागज प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात उक्त बरामद देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है एवं पकड़ाए व्यक्ति को अवैद्ध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध चैनपुर थाना कांड संख्या- 16/26, दि0-15/01/2026, धाराः- 25 (1-B)a/26 Arms Act के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

