पलामू की मिट्टी की ताकत बीडी फिटनेस ने दिखाई — गुरु पाण्डेय
पलामू की मिट्टी की ताकत बीडी फिटनेस ने दिखाई — गुरु पाण्डेय
वेटलिफ्टिंग में राज्यस्तरीय विजेता टीम को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने किया सम्मानित, देश में परचम लहराने की दी अग्रिम शुभकामना।
राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के द्वारा वेटलिफ्टिंग में पलामू के गोल्ड मेडल विजेताओं को सम्मानित कर भारत के पटल पर पलामू का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। झारखंड प्रदेश मुख्य संरक्षक सनातनी धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय उर्फ गुरु पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, मार्गदर्शक मनु प्रसाद तिवारी समेत युवा वाहिनी के सदस्यों ने टीम सुपरवाइजर समेत सभी विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं देश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने एवं विजेता बनकर लौटने की मंगलकामना दी। प्रदेश स्तर पर आयोजित भारोत्तोलन प्रतियोगिता (रांची) में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर पूरे झारखंड में नाम रौशन करनेवाले भारोत्तोलक खिलाड़ी भास्कर दूबे, ज्ञानरंजन, अभिषेक पाण्डेय, अक्षय शुक्ला, जैकी कुमार और टीम सुपरवाइजर प्रिंस गुप्ता को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने हेतु हौसला बढ़ाया। मौके पर युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक गुरु पाण्डेय ने बताया कि पलामू की मिट्टी की ताकत का एहसास बीडी फिटनेस की टीम ने भारी भरकम वजन उठाकर दिखा दिया। हर क्षेत्र में पलामू की प्रतिभा अपना लोहा मनवा रही है। जिन्हें सम्मानित करने में युवा वाहिनी परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है, और ऐसे प्रतिभावान युवाओं को हौसला बढ़ाने एवं इनका सम्मान करना हम सभी समाज के लोगों की जिम्मेदारी है। इस दौरान बीडी फिटनेस के कर्ताधर्ता भास्कर दूबे एवं अधिवक्ता ज्ञान रंजन को युवाओं को प्रशिक्षित करके सफलता का मार्ग दिखाने के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। सम्मान समारोह का संचालन विकास दूबे ने किया। मौके पर शैलेश तिवारी, अनिल दुबे, राकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय लकी, सतीश पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, कृष्ण कन्हैया दुबे, अमित पाण्डेय, मुन्ना दुबे, बिट्टू दुबे, दिलीप तिवारी, आरके चंदन तिवारी समेत कई साथी मौजूद रहे।
