पलामू के कोयल नदी से बालू के अवैध खनन को लेकर एसपी को कई गंभीर निर्देश मिले जिसमे कई ट्रेक्टर हुए जप्त ..

0
download (5)

कोयल नदी से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जप्त

मेदनीनगर: पलामू डीसी के आदेश पर कई पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि कॉलेज स्थित कोयल नदी से गुरुवार की सुबह 4:00 बजे अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त कर उसे फाइन के लिए शहर थाना भेज दिया गया है। इस घटना के बारे में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बीएन कॉलेज एरिया से प्रतिदिन पुलिस को चकमा देकर बालू माफिया अवैध बालू की ढुलाई की कर रहे है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना से पुलिस को भेज कर अवैध बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हालत में बालू माफियाओं को नदी से बालू नहीं उठाया दिया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति नदी से अवैध रूप से बालू उठाता है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  दो महीने मे 10 लाख से अधिक जुरमाना वसूला गया है ||

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *