पलामू के चार नेशनल लेवल पर जीते हुए बाल कराटेकर हिस्सा लेंगे
पलामू के चार नेशनल लेवल पर जीते हुए बाल कराटेकर हिस्सा लेंगे
31 दिसम्बर 2023 को आगरा में आयोजित ऑल – इंडिया इडो – कंटिनेंटल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पलामू जिले के चार नेशनल लेवल पर जीते हुए बाल कराटेकर हिस्सा लेंगे । जिनका नाम इस प्रकार हैं :- संत मरियम स्कूल के आकांक्षा कुमारी, रितु राज, रौनक कुमार । वही पलामू मिक्सड मार्शल-आर्टस टाईगर्स एकेडमी के शिधेश कुमार ।
यह चैंपियनशिप जापान कराटे डु शोतो-रियु इंटरनेशनल ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में चाणक्य होटल के स्पोर्ट्स हॉल में किया जा रहा है । इस चैंपियनशिप में भारत देश के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, मलेशिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर, अफगानिस्तान इत्यादि देश के कराटेकार हिस्सा लेगे । यह टीम 29 दिसम्बर को मुख्य मार्शल-आर्ट्स प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में आगरा जायेगा । जब कि टीम मैंनेजर सेन्साई गुनगुन प्रिया को नियुक्त किया गया । झारखण्ड माटी कला बोर्ड के सदस्य, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश देव ने कराटेकारों बधाई देते कहा कि यह सारे बच्चे देश के उज्जवल भविष्य है । आज बच्चों ने कड़ी मेहनत के बदौलत इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेने जा रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि ये सब आगरा की धरती पर अपना परचम लहरायेंगे ।सभी बच्चों को बधाई देता हूं और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।
