पलामू के 180 वूशु खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

0
327d204a-f44e-4b33-a519-8b13b2c63622

पलामू के 180 वूशु खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम।

संवाद: रेड़मा, पांकी रोड स्थित द कराटे एकेडमी में जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांडू, हुसैनाबाद, रेहला, जपला प्रखंड से खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रेलवे के मजिस्ट्रेट बी एन पांडे ने कहा की खेल मेरे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा है आज मेरी नौकरी खेल कोटा से ही हुई है। मैं रेलवे में मजिस्ट्रेट होने के पहले मैं स्पोर्ट्स कोच था। आज के समय में द कराटे एकेडमी खिलाड़ियों के भविष्य बनाने के लिए बहुत ही परिश्रम कर रही है। इसके संचालक सुमित बर्मन को ढेरो साधुवाद आप इसी तरह पलामू के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाते रहे। वही मौके पर विशिष्ट अतिथि ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक प्रदीप नारायण ने कहा की मेहनत जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है एक खिलाड़ी स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए दिन भर अभ्यास करता है तत्पश्चात वह खेल में विजय होता है। खेल हमे जीवन जीने की शैली भी सिखाती है की किस तरह हम अपने वास्तविक जीवन में कठिनाइयों का सामना कर सके। वही मौके पर पलामू वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा की राज स्तरीय विश्व प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पलामू विश्व संघ के ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। आप खेल में बेहतर प्रदर्शन करें पलामू वूशु संघ आप सभी खिलाड़ियों के साथ है। वही मौके पर वूशु संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा की आज जितने वाले सभी खिलाड़ी आगामी 22 मई को नामकुम के लॉन बॉल्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे। अंडर 12 में 25 किलो वर्ग से आयुष्मान कुमार स्वर्ण पदक, 35 किलो वर्ग से उमंग कुमार दुबे स्वर्ण पदक , रितिक राज तिवारी 40 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक, वही अंडर 14 में सौभाग्य सिद्धार्थ 50 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक, रिशु सिंह 70 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक , बलाकी वर्ग में अंडर 12 में स्नेहा कुमारी 25 किलो वर्ग से गोल्ड मेडल, रिद्धि रानी स्वर्ण पदक , अंडर 14 में खुशी गुप्ता 30 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक, प्रिंसी कुमारी 35 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक, सुनैना कुमारी 40 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक, काजल कुमारी 45 किलो वर्ग से स्वर्ण पदक। इस प्रतियोगिता में परफेक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के निर्देश डॉक्टर अजो सिद्धिकी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समन्वयक आशा देवी पलामू कबड्डी एसोसिएशन के सचिव दीपक तिवारी के साथ गण मान्य लोग ने लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *