पलामू जिले में सड़क हादसा — नौडीहा थाना क्षेत्र के खदिहा टोला विस्फोटा जमुआ चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।

पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के कृतियां विस्फोटा जमुआ चौक के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि JH03 AJ 8091 नंबर के ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे जा रही एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में घायल महिला की पहचान धनती कुंवर के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का चालक तेज़ रफ़्तार में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह नियंत्रण खो बैठा और महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल धनती कुंवर को तत्काल मेदनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पलामू लाया गया, जहाँ उनका इलाज फिलहाल चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर है लेकिन गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो

You may have missed