पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड में विहिप की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया  :  विहिप पलामू।

0

पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड में विहिप की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया  :  विहिप पलामू।

आज पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी का गठन किया गया।  इस आशय की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने बताया कि दुर्गा वाहिनी सतबरवा  के प्रखंड संयोजिका की जिम्मेदारी सुश्री चमचम पांडेय और सह संयोजिका की जिम्मेदारी शालू वैद्य, शीतल कुमारी और आरती कुमारी को दिया गया।   दुर्गा वाहिनी की प्रखंड कार्यसमिति सदस्या के रूप में पायल कुमारी,  शिखा कुमारी,  सपना कुमारी,  अंजली कुमारी, सोनाक्षी कुमारी,  शुप्रिया कुमारी और रिया कुमारी को मनोनीत किया गया।
आज सतबरवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत वोहिता (लोहड़ा) में पंचायत स्तरीय विहिप समिती का भी पुनर्गठन किया गया।  तदानुसार विश्व हिंदू परिषद के पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक,  उपाध्यक्ष इंदु भूषण पांडेय,  प्रखंड मंत्री ब्रज किशोर पाठक,  सह मंत्री पंकज कुमार पाठक,  प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज कुमार पाठक होंगे।   नवल किशोर पाठक को बजरंग दल के पंचायत संयोजक तथा आशुतोष कुमार पाठक,  निखिल कुमार पाठक,  रूपेश कुमार पाठक और राघवेंद्र कुमार पाठक को सह संयोजक मनोनीत किया गया।  दिलीप कुमार पाठक सत्संग प्रमुख,  बृज किशोर पाठक सुरक्षा प्रमुख,  धनंजय पाठक बलो पासना प्रमुख,  अविनाश पाठक विद्यार्थी प्रमुख और पंकज कुमार पाठक विद्यार्थी सह प्रमुख होंगे।  साथ ही विशाल पाठक,  निरंजन वैद्य,  अशोक पाठक,  विशाल पाठक,  चंद्रशेखर पांडेय,  और रूपेश पाठक को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
आज के इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्व हिंदू परिषद सतबरवा के प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा,  मंत्री मनोज कुमार पाठक, गौ रक्षा प्रमुख बलराम विश्वकर्मा,   बजरंग दल सह संयोजक टिंकू विश्वकर्मा,  संतोष प्रसाद गुप्ता,  धर्मेंद्र गुप्ता,  मुकेश कुमार,  राहुल कुमार,   टुनटुन विश्वकर्मा,  अरुण कुमार मिश्र इत्यादि अनेकों सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *