पलामू जिला के पांचो विधानसभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी :-बिट्टू पाठक

0
4516103e-fdae-4fb1-a5d7-c9935ec9c423

लक्ष्य 2024 पलामू जिला के पांचो विधानसभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी :-बिट्टू पाठक

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानीय परिसदन भवन सभागार में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो का बैठक जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में किया गया । बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष अजय साहू ने किया बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पलामू जिले के तमाम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जिला पदाधिकारी लोगों को आने वाले चुनाव के लिए सजग और सशक्त करने के लिए विधानसभा स्तरीय जिला पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि पलामू जिला के पांचो विधानसभा में इस बार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।यह प्रशिक्षण एकदिवसीय तमाम विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। जिसके लिए प्रखंड प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। आगामी दिनांक 31 जुलाई 2024 को सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में डाल्टनगंज विधानसभा के प्राधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा ,दिनांक 1 अगस्त 2024 को छतरपुर विधानसभा के पदाधिकारी का प्रशिक्षण पाटन प्रखंड में किया जाएगा दिनांक 2 अगस्त 2024 को हुसैनाबाद प्रखंड में हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पदाधिकारी का प्रशिक्षण किया जाएगा दिनांक 3 अगस्त 2024 को पांकी विधानसभा के पदाधिकारी का प्रशिक्षण प्रखंड तरहसी में आयोजित किया जाएगा एवं 4 अगस्त 2024 को विश्रामपुर विधानसभा के पदाधिकारी का प्रशिक्षण विश्रामपुर प्रखंड में किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद आगामी चुनाव 2024 विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे एक झुकता के साथ तैयार रहेगी । चुनाव की बारीकी को समझने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है सभी पदाधिकारी को बूथ स्तर तक लोगों की समस्याओं को समाधान करने के लिए और महागठबंधन सरकार के योजनाओं को धरातल तक उतरने के लिए और इन योजनाओं का लाभ तमाम जनता को मिले मिले इसके लिए भी कार्यकर्ताओं एक के साथ काम कर रहे हैं प्रशिक्षण के उपरांत तमाम विधानसभा के योजनाओं को एवं समस्याओं को समेकित करते हुए पलामू जिले के तमाम विधान सभा के विधायकों का विधायक निधि के योजनाओं को जांच एवं जनता तक उन योजनाओं का हकीकत जानने के लिए जिला स्तर पर डीसी कार्यालय घेराव किया जाएगा।विधानसभा के विधायक आलोक चौरसिया 10 साल कुंभकरण नींद में जो सोए हैं इस बार उनको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा डाल्टनगंज विधानसभा के लोग उनसे जवाब मांगती है और पूछना चाहती है कि 10 वर्षों में ऐसा कौन सा काम आपने किया है ऐतिहासिक।पलामू जिला के सभी भाजपा विधायकों के खिलाफ हल्ला बोल होगा पलामू जिला के सभी जनप्रतिनिधि ने जिला को 10 वर्ष पीछे धकेलना का काम किया है जिले में अगर कुछ भी काम हुआ है वह काम महागठबंधन की सरकार का है।बैठक में प्रदेश सचिव विजय चौबे विनोद तिवारी संतोष कुमार चौबे ईश्वरी प्रसाद सिंह मिथिलेश कुमार सिंह गिरजा राम महिला जिला अध्यक्ष इंदु भगत सुधीर चौबे अशोक तिवारी अमरेश पांडे डॉक्टर कृष्मणि दुबे नवल किशोर पाठक सोनू खान जितेंद्र कमलापुरी सत्येंद्र सिंह सच्चिदानंद मिश्रा अजय साहू रामचंद्र दीक्षित अशोक सिंह सागर दास संचीतानंद शुक्ला विद्या सिंह चेरों रामानंद पाठक सुधीर कुमार सिंह मुकेश सिंह परीक्षित दुबे विनोद पाठक अमरेश कुमार सिंह टुनटुन साधु जी दयाशंकर तिवारी मोहम्मद परवेज आलम ऋषि पांडे देवांग शुक्ला चिंतामणि तिवारी संतोष कुमार गुप्ता रंजीत पासवान प्रमोद सिंह खुर्शीद आलम विष्णु देव यादव संजय पासवान आलोक कुमार चौबे उदय कुमार यादव रविंद्र कुमार शुक्ला रिजवान खान राकेश चौबे रामानंद पाठक रविंद्र नाथ तिवारी संजीव कुमार सिंह अशोक पासवान सुरेंद्र कुमार शुक्ला रामानंद पांडेय गोपाल प्रसाद सिंह मुस्ताक अहमद नदीम खान सुधीर कुमार चौबे मीर खुर्शीद आलम यदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed