पलामू: हिण्डालको माइंस से चोरी का सामान बरामद, आरोपी मेदिनी सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू – वादी सुजीत कुमार सिंह, पिता-स्व० अकलेश सिंह, सा०- कजरी, थाना-पड़वा, जिला-पलामू वर्त० में हिण्डालको कंपनी में कार्यरत के लिखित आवेदन के आधार पर हिण्डालको कोल माईस एरिया से लोहे का कई पाईप, ऐंगल, चैनल, पलास्टिक का पाईप, कॉभर वाला तार, पलास्टिक का फलेन्चा, लोहे का नट-बोल्ट इत्यादी चोरी कर लेने के आरोप में प्राथ० अभि० मेदिनी सिंह उर्फ मेदिनी कुमार सिंह, उम्र-29 वर्ष, पिता-राजमुनी सिंह, पता ग्राम कठौतिया, टोला-गड़ई, थाना-पड़वा, जिला-पलामू के विरूद्ध पड़वा थाना कांड संख्या-08/2026, दिनांक-23/01/2026, धारा-303 (2) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। अनुसंधान के क्रम में प्राथ० अभि० मेदिनी सिंह चोरी के चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है साथ ही मेदिनी सिंह के घर के कमड़ा, बाथरूम व आंगन से चोरी का सामान बरामद किया गया है। मेदिनी सिंह से पुछताछ के क्रम में उनके द्वारा उक्त सामान बंद पड़े माइन्स से चोरी कर अपने घर में छुपाकर रखने की बात बताई गई है जिसे बेचकर पैसा बनाना इनका उदेश्य है।

You may have missed