पलामू: गश्ती के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
पलामू- दिनांक- 29/08/2025 को स०अ०नि० राजेश कुमार शर्मा सशस्त्र बल के साथ विशेष रात्री गश्ती के क्रम में समय करीब 23.30 बजे ग्राम-मानहार पहुँचा तो एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को आते देखा जो देखने पर लगा कि संद्धिग्ध है जिसे रूकने का इशारा किया जिस पर वे दोनों गश्ती दल को देखकर नहीं रूका तथा तेजी से पड़वा बाजार के तरफ मोटरसाईकिल को भगाने लगा। जिसका पीछकर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों का नाम- पता पुछने पर अपना-अपना नाम क्रमशः- 01. महाराजा भुईया, उम्र-25 वर्ष, पिता-मुखदेव भुईया तथा 02. अशोक भुईया, उम्र-28 वर्ष, पिता-मथुरा भुईया दोनों पता-ग्राम खरौंधा, थाना-पाटन, जिला-पलामू बताया तथा मोटरसाइकिल सं0-JH03K 2976 का कागजात मांग करने पर कोई संतोषजनक जवाब नही दिये। कड़ाई से पुछताछ करने पर बताये कि पाटन से करीब दो दिन पूर्व चोरी कर मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहे थे। उक्त मोटरसाईकिल पैशन एक्सप्रो, रंग-काला, रजी0 नं0-JH03K 2976 इंजन नं0 JH12ABEGF06983 तथा चेचिस नं0-MBLJA12ACEGF05733 को विधिवत जप्ति सूची तैयार कर जप्त किया तथा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

