पिपरा थाना की बड़ी कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर शराब बनाने वाला तरल पदार्थ बरामद
पिपरा थाना की बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर पंचायत दलपतपुर ग्राम भीतिहा के पास से एक स्विफ्ट कार में 8गेलेन मे 320 लीटर लगभग शराब बनाने वाला तरल पदार्थ बरामद किया गया है. गाड़ी ग्राम भीतिहा के पीछे सुनसान जगह खेत में खड़ी थी. जिसे जप्त कर थाना ले आया गया है. अभी तक कोई भी व्यक्ति गाड़ी एवं बरामद किए हुए स्पिरिट लिए सामने नही आया.. प्राथमिक दर्ज कर लिया गया है जांच पड़ताल जारी है. छापामारी दल मे एसआई कुलेश्वर महतो तकदूस अंसारी समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।
