पिछड़ा वर्ग ओबीसी अधिकार मंच का रथ पहुँचा नगर उटारी
पिछड़ा वर्ग ओबीसी अधिकार मंच का रथ पहुँचा नगर उटारी
जिसमें मुख्य रूप से कचहरी परिसर हनुमान मंदिर हेनो मोड़ पर नुक्कड सभा आयोजित कर संयोजक मंडल ब्रह्मदेव प्रसाद ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब ओबीसी भाइयों जो राजनीतिक शैक्षणिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें मंच के माध्यम से एकत्रित एवं जागरूक किया जा रहा है ओबीसी पिछड़ा वर्ग अधिकार मंच का एक उद्देश है कि पिछड़ वर्ग को मजूबूत करना यह महासम्मेलन पलामू प्रमंडल के लिए मिल का पत्थर साबित होगा अभी तक ओबीसी के लिए किसी तरह का कोई मंच नहीं था इसलिए हमारे ओबीसी भाई लोग अपने आप को कुंठित महसूस कर रहे थे उनको जगाने के लिए जागरूकता अभियान रथ के माध्यम से जिले सहित प्रमंडल के गांव गांव जाकर संयोजक मंडली के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सादर आमंत्रित किया जा रहा है जगह-जगह नुकड़ सभा कर के ओबीसी भाइयों को पलामू चलने का आग्रह किया जा रहा है संजोजक मंडल के गोरख नाथ चौधरी ने कहा कि मैं भी आप सभी से आग्रह करता हूं कि अभी समय एकता होने की जरूरत है आप जानते है कि आजादी से अभि तक ओबीसी समाज को एक साजिश के तहत आरक्षण समाप्त कर दीया गया सरकार केवल वोट बैंक के रुप में ओबीसी समाज को यूज करती है ओबीसी समाज के बारे में कोई विधायक सदन में बात को नहीं रखा यह दुर्भग की बात है अब सभी ओबीसी भाइयों को जागने की आवश्कता साथ ही सभी से आग्रह किया कि 11 फरवरी को पलामू के शिवजी मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जुटे और इस महासम्मेलन को सफल बनाएं ताकि पिछड़ा समाज का उत्थान हो सके अजय वर्मा जी यादव ने कहा सामंती विचार धारा का खत्म होगा तथा ओबीसी भाइयों का हक अधिकार मिलेगा ओबीसी समाज के लोगों के आज तक अपने सामंतवादीयो ताकत के आधार पर गुलामी के जंजीरों में रखा था लेकिन आज ओबीसी समाज के भाइयों बहनों। को अब जागने की आवश्यकता है और ओबीसी का झंडा उठाने की आवश्यकता है और लड़ने की आवश्यकता है अख़्तर अंसारी ने कहा कि मुसलीम समाज भी इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे ताकि पिछड़ा समाज सहित मुस्लिम समाज को भला हो सके सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की आज ओबीसी समाज को एक होने की आवश्यकता है जब तक हम एक नही होंगे हमरा हक नही मिलेगा मैके पर विजय चंद्रवाशी प्रहलाद चौधरी शशी चौधरी बिमलेश गुप्ता राजू विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे
