पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच ने संगठन की मजबूती पर दिया बल||

0
163331a6-d0eb-468a-8333-91cea841e441

आज दिनांक 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को मेदिनीनगर होटल आर॰डी॰एस॰ रामाडा में पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार मंच के संयोजक मंडल द्वारा प्रेस वार्ता में संयोजक समाज सेवी ब्रह्मदेव प्रसाद एवं रामदास साहू, युगल पाल, सतीश कुमार अशर्फी चंद्रवंशी, अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से मंच द्वारा पलामू मंडल स्तरीय महासम्मेलन की जाने की तैयारी की जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ किए गए सौतेला व्यवहार से खासकर युवा वर्गों में काफी आक्रोश भ्रमण के दौरान देखने को मिला। और मुझे पूरा विश्वास है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिसके कड़ी में दिनांक 16 जनवरी 2024 को मेदिनीनगर टाउन हॉल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर एवं (OBC) समाज के जन्में महापुरुषों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पिछड़ा वर्ग (OBC) एकता एवं अधिकार रथ यात्रा को मंच का झंडा दिखाकर प्रमंडल के गांव-गांव अपनी मांगों के समर्थन अपने समाज को गोलबंद का आगामी 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को शिवाजी मैदान में महासम्मेलन में आने सादर आमंत्रण किया जाएगा। प्रेस वार्ता में विनोद कुमार, शंकर विश्वकर्मा, राज नारायण पटेल, रवि पाल, , शैलेश चंद्रवंशी, ललन साहू, अजय प्रसाद, राजा गुप्ता, भोला साहू इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *