पेरिस में ऐसा क्या हुआ जिससे बेहद खुश हुए चंद्रबाबू नायडू,

0
Untitled

महिंद्रा समूह के चेयरमैन बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने आंध्र प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध अराकू कॉफी का पेरिस में दूसरा कैफे खोलने की घोषणा की. महिंद्रा की इस घोषणा से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू बेहद खुश हैं.

सीएम नायडू ने आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”पेरिस में एक और कैफे खुलने की अच्छी खबर है, मुझे खुशी है कि अराकू कॉफी को वैश्विक मान्यता मिल रही है, जिसकी वह हकदार है.”

मुख्यमंत्री ने लिखा, ”नंदी फाउंडेशन के अराकुनॉमिक्स और गिरिजन कोऑपरेटिव कॉरपोरेशन ने एक सपने को हकीकत में बदल दिया और साथ ही हमारे आदिवासी बहनों और भाइयों के जीवन को बदल दिया. मुझे उम्मीद है कि भविष्य में आंध्र प्रदेश से ऐसी और भी सफलता की कहानियांं सामने आएंगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *