पीएनएम कंपनी के विरुद्ध मजदूरों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

0
89f6fb90-8163-423d-ba8a-fe88dbc0f518

पीएनएम कंपनी के विरुद्ध मजदूरों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

सीसीएल मैनेजर द्वारा वार्ता का प्रयास विफल रहा

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड कोलियरी में पीएनएम आउटसोर्सिंग कंपनी के विरुद्ध 28 दिनों तक चल रहे अनिश्चितकालीन धरना के बाद गुरुवार से मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ अपनी मांगों के लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए।सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य राजहरा गिरधारी यादव के नेतृत्व में मजदूरों द्वारा धरना दिया जा रहा है।मौके पर जानकारी देते हुए गिरधारी यादव ने कहा की पूर्व में कंपनी के द्वारा कई बड़े वायदे किए गए थे ।जिसमें,विस्थापितों को नौकरी,स्कूल बस की व्यवस्था ,एंबुलेंस की व्यवस्था ,व स्थानीय लोगो को रोजगार शामिल था । जिसमें कंपनी के द्वारा विस्थापितों को काम देने के दो वर्ष बाद नौकरी से हटा दिया गया ।इसको लेकर मजदूर आंदोलन कर रहे हैं कई बार कंपनी के पदाधिकारी के साथ सीसीएल पदाधिकारी के समक्ष वार्ता हुई लेकिन सभी वार्ता विफल रही जिसके बाद सभी लोग धरने पर चले गए बावजूद इसके कंपनी के कान में जु नही रेंगा तो धरना शनिवार से भूख हड़ताल में तब्दील हो गया ।आगे उन्होंने कहा कंपनी द्वारा पूर्व में किए गए वायदा और मजदूरों का जब तक मांग पूरा नहीं होता है ।तब भूख हड़ताल जारी रहेगा ।वही मौके पर हड़ताल तोड़ने के लिए सीसीएल मैनेजर दीपक कुमार ने भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर हड़ताल तोड़ने का आग्रह किया ।लेकिन मांग पूरा नहीं होने के कारण वार्ता विफल हो गया। मौके पर सुजीत यादव,नवीन उरांव,सुरेंद्र यादव, मनक महतो,संतोष यादव, झूना तुरी,पंकज कुमार,मोहन यादव,प्रकाश तुरी,रूपेश कुमार,बबलू यादव,संजीत उरांव,गणेश उरांव,रवींद्र यादव,विनोद यादव,मंदेश उरांव,बलराम उरांव,संजीत कुमार उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *