पीएमश्री एस.एस.+2 उच्च विद्यालय, रायडीह का कक्षा 11 का शत-प्रतिशत परीक्षाफल
पीएमश्री एस.एस.+2 उच्च विद्यालय, रायडीह का कक्षा 11 का शत-प्रतिशत परीक्षाफल
गुमला जिला अंतर्गत पीएमश्री एस.एस.+2 उच्च विद्यालय, रायडीह में शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के तहत कक्षा 11 के तीनों संकायों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कला संकाय में कुल 158 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वहीं वाणिज्य संकाय में 07 एवं विज्ञान संकाय में 05 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
विद्यालय से संबद्ध पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण कुमार एवं प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जिला प्रशासन द्वारा इस उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार की सराहना की गई है तथा इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया है।


