पीएम श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर, दुमका में द्वितीय वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न

पीएम श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर दुमका में भव्य रूप से दूसरा वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत ACADEMIC, CULTURAL PROGRAM आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूत नाथ रजवार जी, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मार्शिला सोरेन की गरिमामई उपस्थिति में सफल आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या ने विधिवत रूल से दीप प्रज्वलित कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ और शॉल देकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
प्राचार्या प्रियंका कुमारी ने स्वागत सह अभिभाषण में स्कूल के ऐतिहासिक पल को याद कर बुनियादी विद्यालय से पीएम श्री बुनियादी विद्यालय के कठिन सफर को सबों को साझा किया । बच्चों को भाग्य से ज्यादा मेहनत पर ध्यान देना चाहिए। जो जितना मेहनत करेगा भाग्य उसी का साथ देगा।प्राचार्या ने कहा कि हमारे यहां के बच्चे काफी मेहनती हैं उपस्थिति के मामले में भी स्कूल तरक्की कर रहा है

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने ओर अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणादायक बातों को बच्चे के बीच रखा।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों से पूछा कि आपलोग बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं डॉक्टर या इंजीनियर सभी बच्चों ने हाथ खड़ा कर अपने मन की बात बताया सर ने बच्चों को सच्चे मन से पढ़ने और अनुशासन में रहने की नसीहत भी दिया। जीवन में सफल हो होने के लिए अनुशासन बहुत ही जरूरी है।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि आप सबों का सौभाग्य है कि आपलोग पीएम श्री स्कूल में पढ़ाई करते हैं यहां का माहौल किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है। बच्चों तुमलोग खूब पड़ो आगे बढ़ो
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

इस सफल आयोजन हेतु पदाधिकारी ने सभी शिक्षक की भरपूर सराहना किया
इस सफल आयोजन में मुख्य रूप से स्कूल की प्राचार्या प्रियंका कुमारी, सहायक शिक्षिका देव लक्ष्मी, अंजू कुमारी, किरण कुमारी, मंजुलता कुमारी,दुलाल हेंब्रम, बिट्टू बास्की , विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और बच्चे उपस्थित थे।