पाटन मे भीं चैती छठ पर्व की आस्था: डूबते सूर्य को अर्घ्य, आज निर्जला व्रत, कल होगा पारण

पाटन (पलामू ): पाटन प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में आस्था और श्रद्धा का महापर्व चैती छठ पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को खरना के साथ व्रतियों ने छठ पर्व की शुरुआत की। इस अवसर पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।मंगलवार को व्रती पूरे दिन और रात निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। इस दौरान व्रती अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कठिन तपस्या और ध्यान में लीन रहेंगे। घाटों पर साफ-सफाई और सजावट के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ है।
बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे और इसी के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।
छठ पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु पूरी निष्ठा के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।