पाटन के डाढ़ा गांव से 50 वर्षीय महिला लापता छतरपुर से बरामद!
पाटन के डाढ़ा गांव से 50 वर्षीय महिला लापता छतरपुर से बरामद!
किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह के पहल पर मिला लापता महिला!
पाटन (पलामू ): पाटन थाना क्षेत्र के डाढ़ा गांव निवासी युगल प्रजापति की पत्नी पार्वती देवी 50 वर्ष बीते गुरुवार से लापता हो गई थी। स्वजन के अनुसार पार्वती देवी गुरुवार को गाय की तलाश में घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी हैं। बताया गया कि पार्वती देवी को अंतिम बार गुरुवार दोपहर डाढ़ा स्टेडियम के पास देखा गया था। आशंका जताई है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह साफ-साफ बोलने में भी असमर्थ हैं। जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। जिसके बाद स्वजन ने किशुनपुर ओपी को लापता होने की सूचना लिखित दिया था। सूचना मिलते ही किशनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने खोजबीन जारी कि खोजबीन के दौरान लापता महिला को छतरपुर के चेराई से बरामद कर शनिवार की संध्या उनके परिजनों को स्वस्थ हालत में सौंप दिया है। पुलिस के इस कार्य से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने ग्रामीणों से अपील कर बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो नि संकोच पुलिस प्रशासन को सूचना दे।
