पारदर्शिता के साथ मिलेगा अबुआ आवास :बीडीओ

0
401efb77-cc05-44cf-a85f-df3bd39bc366

पारदर्शिता के साथ मिलेगा अबुआ आवास :बीडीओ

मनिका प्रखंड मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार योजना का विशुनबांध पंचायत मे हुआ समापन।

मनिका: मनिका प्रखंड अंतर्गत विशुनबांध पंचायत सचिवालय मे जिला प्रशासन के निर्देश पर दिन बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ मनोज कुमार तिवारी सहित सीओ संतोष कुमार शुक्ला बीस सुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान व उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा की सरकार की यह योजना आम ग्रामीणो के लिए बनाया गया है। प्रखंड प्रशासन स्वयं आपकी समस्याओ का समाधान करने आपके द्वार पहुंची है। ग्रामीण अपनी समस्याओ को बेहिचक शिविर मे लगे स्टाॅल मे आवेदन दे सकते है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर मे सभी समस्याओ का समाधान किया जायेगा। वही बीडीओ ने कहा की शिविर मे अबुआ आवास योजना मे सबसे ज्यादा आवेदन ग्रामीणो के द्वारा दिया जा रहा है। अबुआ आवास योजना मे पुरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। अबुआ आवास योजना के प्रतिस्पर्धा की दौड़ मे बिचौलियो के चक्कर मे ग्रामीण न पड़े। अति जरूरतमंद लोगो को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जायेगा। वही सीओ संतोष कुमार शुक्ला ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा की आपकी योजना आपकी सरकाल आपके द्वार शिविर मे ग्रामीण इसके लाभ उठाये सरकार द्वार कई योजनाऐ लाई गई है। जिससे बच्चो के शिक्षा से लेकर बच्चो के स्वास्थ्य तक का ख्याल रखा जाता है। सीओ ने आगे कहा की बढ़ते ठंड को लेकर मनिका मे अलाव की व्यवस्था की गई है। वही बुजुर्गो के लिए कम्बल की व्यवस्था सरकार द्वारा किया गया है ।शिविर मे बीस सुत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान ने कहा की राज्य की जनता के लिए यह सरकार बनी है।विधायक रामचंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे मनिका प्रखंड मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन कर ग्रामीणो की समस्याओ का समाधान किया जा रहा है। शिविर मे ऑनस्पाट विशुनबांध पंचायत मे छः लाभुको को कूप निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। वही लगभग एक सौ मजदुरो का जाॅब कार्ड निर्गत किया गया। शिविर मे दो सौ ग्रामीणो के बीच कम्बल व अस्सी बुजुर्गो कः बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी सीओ संतोष शुक्ला 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकीशोर यादव बीईइओ अमरेंद्र कुमार पाठक मुखिया झमण सिंह पंचायत समिति प्रमोद राम बीपीओ संतोष कुमार शिल्पी कुमारी मनोज कुमार पशुपालन पदाधिकारी डा:नरेश प्रसाद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *