पांकी विधायक के बयान समाज में नफरत फ़ैलाने से कम नहीं:- वीएन सिंह
पांकी विधायक के बयान समाज में नफरत फ़ैलाने से कम नहीं:- वीएन सिंह
पांकी विधायक द्वारा सम्प्रदाय विशेष पर विषवमन करने के विरोध में भाकपा माले ने वीएन सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है।
विधायक के भड़काऊ भाषण का पांकी मध्य जीप सदस्य खुशबू कुमारी,माले जिला सचिव आरएन सिंह,कामेश सिंह चेरो सहित दर्जनों लोगों ने भी भर्त्सना करते हुए आपत्तिजनक कहा है। पलामू पुलिस अधिक्षक वा पलामू उपायुक्त को दिए आवेदन में वीएन सिंह ने फरवरी माह में महाशिवरात्रि के अवसर पर पांकी में भड़के दंगे का जिक्र करते हुए कहा है कि असामाजिक तत्व समाज मे उपद्रव फैलाने की लिए ऐसे अवसरों के तलाश में रहते है। ऐसे में दशहरा पुजा जैसा संवेदनशील समय मे पांकी विधायक द्वारा खुले मंच से एक समुदाय विशेष को मारने पीटने की धमकी देना असामाजिक तत्वो को खुला छूट देने जैसा है जिसका परिणाम सभी समाज के लिए घातक होगा।
