पांकी थाना परिसर में होली पर्व शान्ति से मनाने को लेकर पीस कमिटी की हुई बैठक
पांकी थाना परिसर में होली पर्व शान्ति से मनाने को लेकर पीस कमिटी की हुई बैठक
होली पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाने को लेकर शनिवार की संध्या पांकी थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश रंजन की अध्यक्षता में पीस कमिटी की बैठक हुई जिसमें सभी पंचायत के जन प्रतिनिधि के अलावे प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ललित प्रसाद सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारी के अलावे प्रखंड के विभिन्न समुदायों के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।
सभी ने होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया। होली पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। होलिका दहन सोमवार की रात में किया जाएगा। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने आम अवाम से अपील की है कि होली रंगों का त्योहार है। थोड़ी से असावधानी ख़ुशी को गम में बदल देती है। दोपहिया वाहन हेलमेट लगाकर ही चलायें। नशा करके वाहन नहीं चलाये। किसी भी अफवाह पर प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि हुडदंगियों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी उन्हें किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा।
प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने प्रखंडवासियों से होली का त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार चौहान मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

