पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट।

पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 02/03/2026 को पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खामडीह के जंगली क्षेत्रों में वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए अफीम/पोस्ता की खेती को चिन्हित कर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई।गोपनीय सूचना के आधार पर ताल पिकेट पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल एवं स्थानीय चौकीदार की संयुक्त टीम द्वारा जंगली एवं दुर्गम क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वन भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए करीब 04 कट्ठा क्षेत्र में अफीम/पोस्ता की फसल पाई गई, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में नशामुक्त एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि कहीं भी अवैध अफीम/पोस्ता या अन्य मादक पदार्थों की खेती अथवा गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।