पांकी थाना क्षेत्र के जंगल में 2.5 एकड़ अफीम की फसल नष्ट, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

पांकी पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के लावाबार व परसांवा के जंगल में लगभग 2.5 एकड़ में लगे अफीम की फसल को किया नष्ट

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावाबार व परसांवा के जंगली क्षेत्र में गुरूवार की दोपहर पांकी थाना पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा वन भूमि में करीब 2.5 एकड़ में अवैध रूप से लगे अफीम/पोस्ता की फसल को विनष्ट किया गया।उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी एवं ताल पिकेट के पदाधिकारी एवं पांकी थाना/ताल पिकेट के जवान तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल थे, मामले की जानकारी देते हुए पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि इस अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है। नाम पता सत्यापन कर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई की जाएगी।