पांकी पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन के आरोपी को किया गिरफ्तार
पांकी पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन के आरोपी को किया गिरफ्तार
पलामू उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला आरोपी को पांकी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।गिरफ्तार आरोपी कुश कुमार यादव पांकी थाना क्षेत्र के खपरमंडा गांव निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज को सूचना मिली थी कि जिला बदर किए गए आरोपी कुश कुमार यादव आदेश का उल्लंघन कर पांकी थाना क्षेत्र के चांपी कला गांव में खुलेआम घूम रहा है, सूचना मिलने पर एसडीपीओ ने पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन के नेतृत्व में गठित टीम को चांपी कला रोड रवाना कर घेराबंदी किया एवं इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेश संख्या सीसीए वाद संख्या 9/2025 -26 के आलोक में झारखंड राज्य अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 की धारा 3 ए के अंतर्गत आरोपी कुश कुमार यादव पिता महारंग यादव ग्राम खपरमंडा थाना पांकी जिला पलामू को पुलिस जिला की सीमा से दिनांक 7 अप्रैल 2026 तक जिला बदर किया गया था, पलामू जिला सीमा के अंदर पाया जाना उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पलामू के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा पुलिस निरीक्षक पांकी , थाना प्रभारी राजेश रंजन, रंजीत कुमार, प्रमोद कुमार राय, पवन सिंह सरदार, सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

