पांकी प्रखंड के 125 बूथ लीडर के साथ कांग्रेस नेता के एन त्रिपाठी ने की बैठक

0
f74c8683-edd4-4bda-bea1-8cbe1dfa5f7a

पांकी प्रखंड के 125 बूथ लीडर के साथ कांग्रेस नेता के एन त्रिपाठी ने की बैठक

पांकी प्रखंड के थाना रोड स्थित बाबा मैरिज हॉल के प्रांगण में शनिवार की दोपहर कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने प्रखंड क्षेत्र के 125 बूथ लीडरों के साथ बैठक की, बैठक के पूर्व कांग्रेस नेता के आगमन पर 20 सुत्री अध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया।
बैठक में उपस्थित सभी बूथ लीडरों से परिचय प्राप्त करते हुए कांग्रेस नेता ने जब आप कुछ भी कांग्रेस नेता ने भूत स्तर पर कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त करने हेतु आवश्यक सुझाव साझा किए, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचना है उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लेकर आज तक पलामू की पहचान दिल्ली में नहीं बनी, आज तक कोई सांसद पलामू की आवाज को दिल्ली तक नहीं पहुंचा सका जिस कारण पलामू आज भी पिछड़े पन का दंश झेल रहा है। इस बार पलामू चतरा की जनता बदलाव के पक्ष में है धर्म एवं जात-पात की राजनीति करने वाली पार्टी को जानता इस बार जरूर सबक सिखाएगी।
मौके पर बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेता मुकेश सिंह चंदेल, मुखिया सूरत उरांव एजाज खान नारो सिंह राजेंद्र ओझा बृजदेव सिंह बैजनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *