पांकी, पलामू : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

*पांकी, पलामू : ** झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत परिजनों ने किया पांकी डालटनगंज मुख्य पथ पर चक्का जाम . पांकी TVS शो-रूम से थाना तक दोनों ओर सड़क जाम। परिजन सिविल सर्जन को बुलाने की मांग पर अड़े। मृतका के परिजनों ने मुआवजा एवं डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी,ललित सिंह, पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, चिकित्सा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद एवं थाना प्रभारी राजेश रंजन। उक्त पदाधिकारी गण मामले को सुलझाने का प्रयास में लगे हैं।