पांकी में सरकारी विद्यालय का हाल बेहाल, शिक्षक का पुत्र संभाल रहा विद्यालय

0
b9006963-88b0-45af-8571-f8c3904768f2

पांकी में सरकारी विद्यालय का हाल बेहाल, शिक्षक का पुत्र संभाल रहा विद्यालय

पांकी के डंडारकला यादव टोला के शिक्षक दो दिनों से है अनुपस्थित

शिक्षक की जगह उनका पुत्र संभाल रहा विद्यालय

पांकी प्रखंड के डंडार कला पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय यादव टोला के प्रधानाध्यापक बीते दो दिनों से विद्यालय से गायब हैं जिस कारण विद्यालय के बच्चों को पठन-पाठन समेत मध्यान भोजन में घोर अव्यवस्था बनी हुई है, शुक्रवार को बच्चों को मध्यान भोजन भी नहीं मिला वहीं शुक्रवार से ही विद्यालय की व्यवस्था शिक्षक तेजनाथ चौहान के पुत्र ने उत्तराधिकारी की तरह संभाल रखी है, शिक्षक की कुर्सी पर बैठे उनके पुत्र ने बताया कि उनके पिता किसी निजी कार्य हेतु कहीं बाहर गए हुए हैं जिस कारण वे शुक्रवार एवं शनिवार को विद्यालय में अपने पिता की जगह कार्य कर रहे हैं, शुक्रवार को मध्यान भोजन बंद रहने के विषय में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दीl इस दौरान मौके पर मौजूद विद्यालय के अध्यक्ष पप्पू यादव एवं विद्यालय की संयोजीका शीला देवी ने अव्यवस्था की पोल खोलते हुए बताया कि शिक्षक विद्यालय में अपनी मनमानी करते हैं जिस कारण विद्यालय के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, विद्यालय के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि विद्यालय विकास की राशि बीते कई वर्षों से शिक्षक उनके बगैर हस्ताक्षर एवं बगैर सहमति के निकाल ले रहे हैं जो गंभीर प्रश्न है उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में खर्च हो रही राशि की भी कोई जानकारी नहीं दी जाती सिर्फ उन्हें नाम का अध्यक्ष बना दिया गया है लेकिन सारे कार्य सिर्फ शिक्षक ही कर रहे हैं।
वही संयोजिका ने भी शिक्षक पर मनमानी करने एवं उनके अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया।
शनिवार को विद्यालय में लगभग एक दर्जन ही बच्चे उपस्थित थे जबकि विद्यालय में दर्जनों बच्चे नामांकित है,
एक तरफ सरकार बच्चों के भविष्य संवारने को लेकर कई योजनाएं चला रही है बावजूद पांकी प्रखंड में कुछ शिक्षकों की लापरवाही से बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है जो बेहद गंभीर विषय है।
इस संबंध में प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी परमेश्वर साहु ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है ,शिक्षक की जगह उनके पुत्र का विद्यालय संभालने का मामला गंभीर है एमडीएम बंद रखना भी लापरवाही है जांच कर वे उचित कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *