पांकी में शिक्षक का अपहरण करने का अपराधियों का प्रयास विफल,

0
14674f3e-baab-4d9b-836b-d8edd3677382

पांकी में शिक्षक का अपहरण करने का अपराधियों का प्रयास विफल, अपनी चतुराई से अपराधियों के चंगुल से मुक्त हुए शिक्षक

पांकी प्रखंड के संगलदीपा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय होईयो के सहायक शिक्षक बसंत राम का शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे विद्यालय जाने के दौरान चेहरा ढके हुए तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण करने का प्रयास किया गया हालांकि इस दौरान शिक्षक ने अपनी चतुराई से अपराधियों के चंगुल से छुटने में सफल भी हो गए, घटना के बाद प्रखंड के शिक्षकों में भय का माहौल है वहीं शिक्षक संघ ने पांकी थाना प्रभारी से मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की है।
घटना के संबंध में भुक्तभोगी शिक्षक बसंत राम ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति अपने बाइक पर सवार होकर ताल पंचायत के कस्मार मुक्ता होते हुए शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय होइयो जा रहे थे, इसी बीच मुक्ता के जंगलों में घात लगाए डंडे से लैस तीन मुंह बांधे अपराधियों ने उनकी बाइक को रुकवाया व बाइक जप्त करते हुए दो अपराधी उन्हें पड़कर जंगल की ओर ले जाने लगे, इसी बीच शिक्षक ने पेशाब का बहाना बनाकर कुछ समय बिताया ही था कि अचानक उन्हें बाइक की आवाज सुनाई दी सड़क की ओर देखा तो पता चला कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजदेव मोची बाइक से जा रहे हैं इसके बाद वे दौड़कर आवाज लगाते हुए बाइक को रुकवाया व फौरन बाइक पर बैठकर मुक्ता गांव की ओर भागे हालांकि इस बीच अपराधियों ने दौड़कर उनका पीछा भी किया लेकिन उनकी कोशिश नाकाम हो गई।
मुक्ता गांव पहुंचने के बाद मामले की जानकारी पांकी थाना पुलिस एवं पूर्व मुखिया बिंदु सिंह को दी गई इसके बाद पूर्व मुखिया ने कई ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी पर ग्रामीणों को शिक्षक का बाइक तो प्राप्त हुआ लेकिन अपराधियों का कहीं अता पता नहीं चला।
घटना के बाद प्रखंड के शिक्षकों में भय का माहौल व्याप्त है शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में जुटे दर्जनों शिक्षकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है, वहीं मुक्तभोगी शिक्षक के द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई हेतु पांकी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया है।
घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षक संघ के सचिव इम्तियाज अंसारी संतोष सिंह सोहेल अंसारी उपेंद्र गुप्ता पंकज यादव अमरजीत यादव हेमंत कुमार संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड के सुदूरवर्ती छेत्रों के विद्यालयों में शिक्षक प्रतिदिन अपनी सेवा देने जाते हैं यदि ऐसे मे यदि शिक्षक सुरक्षित नहीं रहेंगे तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा यह बड़ा सवाल है।
आपको बता दें की पांकी प्रखंड में कई वर्षों के बाद शिक्षक के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई है, हालांकि शिक्षक ने अपनी चतुराई से अपराधियों के मंसूबे को नाकाम तो कर दिया लेकिन आगे दिन इस तरह की घटना की पुणः पुनरावृत्ति ना हो जाए इसकी चिंता शिक्षकों को अब सता रही है।

इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि लिखित शिकायत उन्हें मिला है, मामला अपहरण का नहीं है शिक्षक के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *