पांकी में सड़क किनारे हो रहा छरी का कारोबार, लोडिंग अनलोडिंग के दौरान धूल उड़ने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पांकी में सड़क किनारे हो रहा छरी का कारोबार, लोडिंग अनलोडिंग के दौरान धूल उड़ने से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पांकी प्रखंड के कर्पूरी ठाकुर चौक के समीप अल्वी फर्नीचर शोरूम के सामने मुख्य सड़क किनारे की सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर बड़े पैमाने पर छरी डंप कर उसे बेचने का व्यापार इन दिनों धडल्ले से किया जा रहा है, प्रतिदिन हाईवा एवं ट्रैक्टर के माध्यम से छरी लोडिंग- अनलोडिंग के दौरान उड़ते धूल से आसपास के दुकानदारों सहित ग्रामीणों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है, छरी से उड़ने वाले धूल लोगों के स्वास्थ्य को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं वहीं दुकान में रखे सामान भी खराब हो रहे हैं, उक्त स्थल पर भारी मात्रा में छरी रखे जाने एवं ट्रैक्टरों के ठहराव से एक्सीडेंट का भी खतरा बना रहता है।
इस संबंध में दुकानदारों ने तत्काल प्रशासन से सड़क किनारे फल फूल रहे इस अवैध व्यापार को हटाने की मांग की है, दुकानदारों ने बताया कि लोडिंग अनलोडिंग के दौरान उड़ते धूल से ग्राहक भी दुकान आने से परहेज करते हैं इससे उन्हें नुकसान पहुंच रहा है साथ ही सामान एवं स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है।
दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अंचलाधिकारी से भी शिकायत की गई है।