पांकी में नाई समाज के दर्जनों लोगों ने थामा बिट्टू सिंह का दामन

0
fc128513-421f-407a-be6b-3575011f6357

पांकी में नाई समाज के दर्जनों लोगों ने थामा बिट्टू सिंह का दामन

पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बीट्टू सिंह के पांकी आवास पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों नाई समाज के लोगों ने पूर्व विधायक पर अपनी आस्था जताते हुए अपना समर्थन बीट्टू सिंह को दिया। बिट्टू सिंह ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया। नाई समाज के लोगों ने कहा कि वर्तमान विधायक के द्वारा पिछले 5 वर्षों से नाई समाज को छलने का काम किया है। इसलिए हमलोगों ने पूरी निष्ठा से बिटू सिंह का साथ देने का संकल्प लिया है। शामिल होने वालों में लवकुश ठाकुर, सूरज ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, राजू ठाकुर, संजय ठाकुर, टेनु ठाकुर, चलितर ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, ईश्वरी ठाकुर, जयराम ठाकुर, अवधेश ठाकुर, बादल ठाकुर, आकाश ठाकुर, विकास ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, बैजनाथ ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर, विपिन ठाकुर, नंदू ठाकुर, चतुर ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, छोटू ठाकुर, नीरज ठाकुर, दीपू ठाकुर,संतोष ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, उदय ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी, निरंजन ठाकुर, राजेश्वर ठाकुर, बबलू ठाकुर, सहित कई लोगों ने बिट्टू सिंह का दामन थामा। मौके पर बिट्टू सिंह ने कहा कि वर्तमान विधायक पांकी की जनता को बैकवर्ड फॉरवर्ड और जाति में उलझाकर लोगों को बरगला रहे हैं। 5 साल में पांकी विधानसभा को विकास से कोसों दूर कर दिया है। हिंदू मुस्लिम और जाति की लड़ाई में उलझाए रखा है। लेकिन पांकी की जनता काफी समझदार है इस बार इनके झांसे में नहीं आएगी और फिर से हमें आशीर्वाद देने का काम करेगी। मौके पर मनोज सिंह, राजेंद्र ओझा, अरविंद सिंह, मुकेश सिंह, नागेंद्र गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद यादव, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *