पांकी में कर्पूरी जयंती समारोह आयोजित

पांकी में कर्पूरी जयंती समारोह आयोजित
मेदिनीनगर (पलामू): पांकी मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक पर बुधवार को कर्पूरी जयंती मनाई गई। मौके पर पहुंचे बतौर मुख्यातिथि पांकी विधायक डा० शशिभूषण मेहता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती पर भारत रत्न सम्मान देकर समाज के शोषित पीड़ित व पिछड़े वर्गों को सम्मानित किया है। अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर बिहार में लोगों को मैट्रिक शिक्षा की साक्षरता दर को बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर ने समाज को आगे बढ़ाने के कई कार्य किया है। हमें कर्पूरी ठाकुर के जीवन के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व प्रत्यासी लालसूरज ने कहा भारत सरकार ने 100 वीं जयंती पर एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान मिला है। देश में जब सामंती व्यवस्था थी। तब उन्होंने इसके विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। हमें कर्पूरी ठाकुर के आदर्श को अपनाने की जरूरत है।
राष्ट्रीय नाई महासभा जिलाध्यक्ष सह पांकी विधायक के निजी सचिव प्रो० बच्चन ठाकुर ने कहा जननायक के शताब्दी जन्मजयंती के अवसर पर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिली। यह समाज के लिए हर्ष की बात है। झारखंड में नाई जाति को सीएनटी एक्ट के अधीन किया गया है। हमें सीएनटी के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी मिलना चाहिए।
अमित तिवारी ने कहा भगवान को भी हम ठाकुर जी से संबोधित करते हैं। प्राचीन काल में ये ही ठाकुर समाज के पूर्वज शल्य चिकित्सक रहे थे। आज जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री ने भारत रत्न सम्मान से सुशोभित किया है।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ,विजयानंद पाठक , भाजपा के अमित तिवारी, विरेन्द्र कुमार वर्मा,मंडल अध्यक्ष शत्रुधन सिंह ,श्यामनंदन ओझा ,जिला उपाध्यक्ष अमलेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ,भाजपा युवा नेता अजय प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, मंजूलता दूबे, रीमा शर्मा, विजय ठाकुर,रंजय ठाकुर, मनोज सिन्हा, यशवंत मेहता, दिलीप ठाकुर, सुनील प्रसाद गुप्ता , बिनोद ठाकुर , संजय ठाकुर ,पंकज ठाकुर , जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, लवकुश ठाकुर ज्ञानी सिंह आदि थे।