पांकी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, कामाख्या विश्वकर्मा बने प्रखंड अध्यक्ष

0
Untitled

पांकी में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हुई बैठक, कामाख्या विश्वकर्मा बने प्रखंड अध्यक्ष

पांकी प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार की दोपहर प्रखंड स्तरीय विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई जिसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए, सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से की गई, जिसके बाद विश्वकर्मा समाज पांकी प्रखंड कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कामाख्या विश्वकर्मा को अध्यक्ष, गिरेंद्र कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, महेंद्र विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, राजनाथ शर्मा को सचिव एवं कर्मदेव विश्वकर्मा को संरक्षक बनाया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के उपाध्यक्ष देवराज शर्मा जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि आज के समय में समाज का संगठित होना बेहद आवश्यक है, विश्वकर्मा समाज में अशिक्षा, दहेज प्रथा बेरोजगारी समेत अनेकों कुरीतियों फैली हुई है साथ यह समाज उपेक्षित रहा है लेकिन अब समय बदल रहा है लोग संगठित हो रहे हैं एवं समाज हित में अनेकों कार्य हो रहे हैं जिसका उदाहरण है कि आज पांकी में प्रखंड कमिटी का गठन एवं विस्तार किया गया।
कार्यक्रम के संबोधन में विश्वकर्मा समाज के प्रखंड अध्यक्ष कामाख्या विश्वकर्मा ने कहा की समाज ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसे वे बखूबी निभाएंगे, समाज के हर वर्ग को साथ में लेकर चलना सामाजिक कुरीतियों को दूर करना एवं समाज को सशक्त बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य है।
कमिटी गठन के पश्चात अतिथियों ने प्रखंड कमेटी के प्रमुख लोगों को फूल माला पहनकर शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं संचालन डोमन शर्मा के द्वारा किया गया। मौके पर बैठक मैं कार्यकारी अध्यक्ष समेत विश्वकर्मा समाज के महेंद्र मिस्त्री, यमुना मिस्त्री, संजय शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अंतु शर्मा, विजय शर्मा देवबंद शर्मा प्रमोद शर्मा कामेश्वर शर्मा, राजमणि शर्मा ,योगेश शर्मा, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *