पांकी में गणतंत्र दिवस की धूम,देश भक्तों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन….

0
2a8c0757-33d0-4dee-9758-7e2a24e51b31

पांकी में गणतंत्र दिवस की धूम,देश भक्तों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन….

कड़ाके की ठंड में भी दिखा बच्चों में उत्साह…..

मेदिनीनगर:- पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर उल्लास का माहौल रहा। आजादी के धुनों की धूम रही।पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास और जय जय के नारे लगे।बता दें कि कड़ाके की ठंड के बीच भी जिले भर में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम है। सरकारी संस्थान हो या निजी प्रतिष्ठान सभी जगह लोग गणतंत्र दिवस मनाते दिखे।हर जगह गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन देखा गया।वहीं पांकी प्रखंड के सुड़ी पंचायत अंतर्गत बान्दुबार-सरैया में स्थित डांगी पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक सचिन कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद व सुभाष चन्द्र बोस जी को पुष्पांजलि अर्पित किए।वहीं बच्चों ने संविधान के प्रति अपने माध्यम से कर्तव्यों को लेकर भाषण दिया।मौके पर उपस्थित डारेक्टर सचिन कुमार सिंह व उपस्थित शिक्षकों ने संबोधित करते हुए बच्चों को संविधान के बारे में बताया।वहीं शिक्षिकाओं ने बच्चों को असली देशभक्ति उनकी शिक्षा के प्रति उनके लगाव को बढ़ाने को कहा तथा उनके अंदर देशभक्ति तथा भाईचारे और आपसी शांति और सौहार्द के बारे में बताया।विद्यालय में छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य,नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम प्रसारण देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *