पांकी में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के जिले एवं प्रखंड प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
पांकी में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के जिले एवं प्रखंड प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न
नवनियुक्त प्रतिनिधियों को मिला दायित्व
पांकी प्रखंड के बाबा मैरेज हाॅल में रविवार की दोपहर चतरा सांसद कालीचरण सिंह के सभी जिला एवं प्रखंड प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संसदीय क्षेत्र के विधानसभा प्रखंड एवं जिले स्तर के विभिन्न विभागों में नियुक्त प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, जनता से जुड़ाव तथा सांसद की अनुपस्थिति में सेवा-भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हर प्रतिनिधि सांसद कालीचरण सिंह के क्षेत्र में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच एक जिम्मेदार कड़ी की तरह कार्य करेगा। सांसद की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि न केवल समस्याएं सुनें, बल्कि संवैधानिक ढंग से उसका त्वरित निपटान कराने की भी जिम्मेदारी निभाएं।
मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि इतने व्यापक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति से संगठन की पकड़ मजबूत हुई है और बूथ से लेकर पंचायती स्तर तक कार्यों में गति आएगी।
श्याम ओझा ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जनता की वफादारी के लिए चुने गए हैं । जनता की सेवा ही आपका पहला दायित्व है। आप जनता के लिए लगातार काम करें ताकि सांसद का मान बढ़े।
सांसद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधि संवैधानिक मर्यादाओं के साथ कार्य करेंगे। यदि कोई समस्या समाधान न हो पाए तो उसे सांसद स्वयं देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सांसद कालीचरण सिंह ने कई वर्षों से उपेक्षित रहे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाकर सम्मान दिया है। यही उनकी विशेषता है कि वे लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं और दुःख-सुख में हमेशा साथ खड़े होते हैं।
डॉ. प्रेमजीत ने प्रतिनिधियों को दक्षता, अनुशासन और संवाद के साथ काम करने की बात कही।
सभा को प्रिंस सिंह, भाजपा नेत्री मंजुलता दुबे, सुरेंद्र सिंह रीमा शर्मा आदि नेताओं ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रखंडवार नवनियुक्त प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिनिधियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पांकी, तरहसी, नीलाम्बर–पीताम्बरपुर और मनातु प्रखंड के चयनित प्रतिनिधि मंच पर बुलाए गए।
पांकी प्रखंड से सुरेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शिवशंकर पासवान, सत्यप्रकाश पांडे और सहदेव राम को नियुक्ति पत्र दिया गया।
तरहसी प्रखंड से अनिल सिंह, डॉ. सी.के. मेहता, संतु राम, राजेन्द्र सिंह और बनवारी सिंह को सम्मानित किया गया।
नीलाम्बर–पीताम्बरपुर प्रखंड से जलेश सिंह, सुनील पासवान, अंगद मेहता, ओमप्रकाश दुबे, कमलेश पांडे और विनोद राम को नियुक्ति पत्र दिया गया।
मनातु प्रखंड से श्रवण शर्मा, राहुल कुमार, शत्रुघ्न अग्रवाल, सचिन्द्र जीत सिंह, पूनम देवी और संजय यादव को सम्मान मिला।
और सतबरवा से शम्भू कुमार मेहता को सम्मान समेत पत्र प्रदान किया गया । मौके पर
जिला प्रतिनिधि— ललित मेहता, डॉ. परमजीत सिंह, शंकर प्रसाद गुप्ता, रीमा शर्मा, प्रिंस सिंह, कुंदन सिंह, डॉ बीरेंद्र सिंह, अक्षय कुमार और प्रवीण सिंह।
भाजपा के वरिष्ठ नेता— मंजुलता दुबे, लोरिक सिंह, नीलम देवी, संकटेशर सिंह, सत्येंद्र सिंह, निर्मल नारायण सिंह, साधु मांझी, संजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

