पांकी में बाहरी हटाओ चतरा बचाओ रायसुमारी महासम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
591ed392-13dc-46e8-b0e9-3796e0730de0

पांकी में बाहरी हटाओ चतरा बचाओ रायसुमारी महासम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पांकी के सिंचाई विभाग मैदान में रविवार की दोपहर बाहरी हटाओ,चतरा बचाओ
स्थानीय उम्मीदवार क़ो लेकर चतरा लोकसभा से सीट दिलाने की मांग को लेकर रायशुमारी महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर मौजूद कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पांकी विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज ने कहा कि आजादी के बाद से चतरा संसदीय क्षेत्र को आज तक स्थानीय उम्मीदवारों से वंचित रखा गया है देश के बड़े राजनीतिक दलों ने अब तक स्थानीय उम्मीदवार की घोषणा चतरा लोकसभा से नहीं की है। ऐसे में चतरा संसदीय क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हुआ है। स्थानीय सांसद होने से चतरा की दशा और दिशा तय हो सकेगी। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाल सूरज ने कहा कि इस बार चतरा संसदीय क्षेत्र से बाहरी को हटाना है और स्थानीय को सांसद बनना है। उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत आज से की गई है और पूरे लोकसभा क्षेत्र में इस तरह कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय पार्टियों को जागृत किया जा रहा है ताकि यहां के स्थानीय लोगों को स्थानीय सांसद मिलने के साथ-साथ उनका हक अधिकार मिल सके।
मौके पर कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में चतरा लोकसभा क्षेत्र से इस बार स्थानीय प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही।
मौके पर कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह पूर्व मुखिया कामाख्या नारायण सिंह अजय पासवान मिनती वर्मा कांग्रेसी निरंजन यादव ताल मुखिया अनीता लोहरा, पूर्व मुखिया रविंद्र पासवान सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *